जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में डकैती की बड़ी वारदात अंजाम दी गई। तीन करोड़ का सोना लूटे जाने की बात सामने आ रही है। हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे जालंधर में रामामंडी स्थित मणिपुरम गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। उनके हाथ में हथियार थे। ऑफिस में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया।
पुलिस ने नाकाबंद करके तलाश शुरू की
जालंधर में गोल्ड फाइनांस के ऑफिस में लूट
- फोटो : अमर उजाला
स्टाफ के मुताबिक, बदमाशों ने डराधमका कर उनसे तिजोरी की चाबी मांगी और उसमें रखा दस किलो सोना निकाल कर ले गए। बदमाश काउंटर पर रखे 36 हजार रुपये कैश भी उठाकर ले गए। घटना की सूचना तुंरत मैनेजर वरिंदर को दी गई।
उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ की। वहीं, वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।