फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों ठगे, शाही शादी की और गोवा में हनीमून, ये है इस मास्टरमांइड की लाइफ

Tue, 02 Aug 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
पठानकोट में एसबीआई के एटीएम से करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम से करोड़ों रुपये ठगे और उनसे सट्टा खेला। उसके बाद शाही शादी की और गोवा-मुंबई में हनीमून मनाया। मामला पंजाब के पठानकोट का है। तीन युवक- नीरज कुमार, राकेश ओर लामीनी का भगवानदास। इन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 3.34 करोड़ रुपए की हेराफेरी की।
विज्ञापन


मामला उजागर होने के चौथे दिन पुलिस ने मास्टरमाइंड नीरज कुमार और राकेश तथा लमीनी के भगवानदास को नामजद किया। फिलहाल तीनों फरार हैं। मास्टरमांइड नीरज कुमार है। वह पठानकोट का रहने वाला है। उसके खिलाफ हाल ही में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

एसपी मनोहर लाल और डीएसपी मनोज ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके एफआईआर की जानकारी दी। बताया कि इन आरोपियों का 18 एटीएम में पैसे डालने का जिम्मा था।

एक कंपनी में काम करने वाले नीरज ने एसबीआई एटीएम में पैसे डालने वाले भगवान दास और राकेश को विश्वास में लेकर हेराफेरी की। फिर नीरज ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाया। नीरज को महज 12 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। ठगी करने के बाद उसने वह छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने तीन महीने पहले शाही शादी की, लाखों खर्च किए

- फोटो : अमर उजाला
नीरज ने तीन महीने पहले शाही अंदाज में शादी की जिसमें कई लाख रुपए खर्च किए गए। हनीमून भी मुंबई और गोवा में मनाया। नीरज ने ठगी के पैसे घर में भी खर्च किए। पूरा घर रेनोवेट कराया। इस समय हर लग्जरी चीज उसके घर में मौजूद है। बुलेट खरीदी और प्रॉपर्टी भी बनाई।

घरथौली मोहल्ला में नीरज का पड़ोसी राकेश तो धोखाधड़ी के कारण डर गया था। उसने तीन महीने पहले कंपनी को यह कहकर इस्तीफा देना चाहा था कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसके दिमाग का उपचार चल रहा है। तीसरे आरोपी भगवान दास और उसके साथी कर्मचारी के पास एटीएम का कोड था।

उसने मैनेजर को कहा कि भगवान दास एटीएम में हेराफेरी कर रहा है। वह अब उसके साथ काम नहीं करेगा। यह जानकर बैंक मैनेजर चंडीगढ़ रीजनल ऑफिस गया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस इन तीनों आरोपियों की प्रॉपर्टी की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें