फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टक्कर हुई तो एएसआई के बेटे को पीटा

Thu, 10 Jul 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से हुई मामूली टक्कर के बाद हुई कहासुनी में एक युवक ने पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात एएसआई कुलजीत बख्शी के बेटे और उसके मौसेरे भाई पर तेजधार वाले हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब सेक्टर-11 निवासी दीपक अपनी ताई के साथ सेक्टर-11 की मार्केट में आया था। तभी उसकी बाइक की टक्कर दूसरे व्यक्ति की बाइक से हो गई। दूसरी बाइक सवार ने दीपक की पीठ पर तेजधार वाले हथियार से हमलाकर उसे जख्मी कर दिया।

इसी बीच दीपक को बचाने पहुंचे उसके मौसरे भाई पार्थ बख्शी ने बीच-बचाव की कोशिशें की, तो आरोपी बाइक सवार ने उस पर भी हमला बोल दिया। इस कारण उसकागला जख्मी हो गया। दोनों को जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज चल रहा था। हमलावर युवक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे सेक्टर-11 की बूथ मार्केट में 18 वर्षीय दीपक अपनी ताई के साथ पहुंचा। इसी दौरान उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक सवार सिख युवक के साथ उसकी कहासुनी होने लगी।

अचानक सिख युवक ने दीपक पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका पीठ जख्मी हो गया। जख्मी होने के बाद भी दीपक ने अपने भाई पार्थ बक्शी को फोन कर मौके पर बुलाया। लेकिन उसने जब इस मामले को जानने के लिए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी ने उस पर भी कातिलाना हमला बोल दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें