फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ होमगार्ड जवान को मिनी बस ने रौंदा

Sun, 02 Mar 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के होमगार्ड जवान को सेक्टर-2 हैफेड चौक पर एक मिनी बस ने रौंद दिया। बाइक पर सवार जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार देर रात हुआ। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक जवान चंडीगढ़ पुलिस की जी-ओ मैस में तैनात था और पंचकूला सेक्टर-2 में अपने परिवार के साथ रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-2 निवासी विष्णु शनिवार देर रात अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था।

वह अपनी बाइक पर जब हैफेड चौक के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही मिनी बस ने रौंद दिया।

हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड से उसकी पहचान हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें