उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के नामी उद्योगपति की आज मोहाली में गोली लगने से मौत हो गई। हादसा, मोहाली में हुआ। यहां सेक्टर-66 में शुक्रवार रात घर पर 32बोर की रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली लगने से लोट्स कंपनी के मालिक की मौत हो गई। उद्योगपति की पहचान गजिंदर सिंह (42)के रूप में हुई है।
मृतक का परिवार मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान बिजनौर में किया जाएगा।
मृतक उद्योगपति गजिंदर सिंह की कुराली (मोहाली) और बिजनौर (यूपी) में फैक्टरियां हैं। बिजनौर में लोट्स नाम से कंपनी चलाते है, जो मच्छर भगाने की दवाई बनाती है।