फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की लड़की को काम दिलाने के बहाने दो बार बेचा, पढ़िए आपबीती

Sat, 17 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
बिहार के पटना जिले के गांव की एक मां-बेटी को काम दिलाने के बहाने भिवानी लाकर बेटी को शादी के नाम पर दो बार बेचा गया। लड़की ने अपने गांव जाने की जिद की तो युवक उसे लेकर कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद सारा मामला साफ हुआ।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने अपने बीमार पति के इलाज के लिए एक से 30 हजार रुपये लिए थे। उक्त व्यक्ति ने ही उसकी बेटी की दो शादियां करवाई। वहीं शादी करने वाले युवक का कहना है कि एक व्यक्ति ने मध्यस्थता करते हुए 70 हजार रुपये लेकर शादी करवाई थी।

पटना के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति बीमार है और इलाज चल रहा है। इलाज के चक्कर में कर्ज हो गया। एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें और तुम्हारी बेटी को भिवानी में काम दिला देंगे और वह उन्हें भिवानी ले आया। यहां कुछ दिन एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम दिलाया। फिर उसकी बेटी की पुराना बस स्टैंड के नजदीक के एक युवक के साथ रुपये लेकर शादी कर दी। बाद में करीब करीब 13 दिन पहले जगत कॉलोनी के एक युवक के साथ शादी करवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार रुपये देकर फंस गए

- फोटो : Demo Pic
लड़की ने बताया कि उसकी जबरन शादी की गई। जबरदस्ती शादी के लिए हां करवाई गई। वह यहां नहीं रहना चाहती। मामले में अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।

70 हजार रुपये देकर फंस गए
शादी करने वाले युवक ने बताया कि गरीब परिवार समझकर लड़की से शादी की। खर्च के लिए 70 हजार रुपये भी दिए। उस समय लड़की और उसकी मां ने कुछ नहीं बताया और शादी हो गई। 13 दिन बाद अब लड़की अपने घर जाने की जिद कर रही है।

आयु पर भी संशय
लड़की और उसकी मां लड़की की उम्र 19 वर्ष बता रहे हैं मगर लड़की को देखने से वह 15-16 वर्ष की लग रही है। जब आधार कार्ड व अन्य कागजात की इंटरनेट पर जांच की तो सारी जानकारी झूठी निकली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें