छाज्जू गैंग का शार्प शूटर अमित उर्फ छोटू ने मई 2010 में कारौर गांव में छाज्जू गैंग के अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल छिप्पी गैंग के 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या की थी। मामले में कारौर के पूर्व सरपंच जयभगवान, उसके भाइयों व परिवार की महिलाओं सहित कुल 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वारदात के बाद अमित उर्फ छोटू भूमिगत हो गया था। बाद में पुलिस ने कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कई दोषियों को सजा भी हो चुकी है।
मुठभेड़ में भी बच निकाला था अमित
नवंबर 2011 में रोहतक के राजमार्ग पर स्थित चुलियाना मोड़ के पास फौजी ढाबा संचालक गांव कारौर निवासी कृष्ण की हत्या की वारदात में संलिप्त बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को अमित के छिपे होने की सूचना मिली थी। रोहतक पुलिस ने बदमाशों के ठिकाने पर पहुंच उन्हें सरेंडर को कहा तो बदमाश फायरिंग करने लगे थे। जवाबी फायरिंग में अमित के गांव का ही उसका साथी विकास उर्फ विक्की मारा गया था। अमित व अन्य बदमाश भाग निकले थे।