फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स पेपर लीकः आरोपियों के फेसबुक अकाउंट से हुआ बड़ा खुलासा, सकते में प्रशासन

Wed, 19 Sep 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एयरफोर्स भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूर्व में हुई रेलवे और हरियाणा पुलिस की भर्ती में भी गिरोह द्वारा नकल कराने की आशंका जताई जा रही है। फेसबुक से इसके क्लू मिले हैं। वहीं गिरोह का सरगना और अन्य सदस्य फेसबुक पर हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती में 100 प्रतिशत सेलेक्शन कराने का दावा करते थे। सिटी थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना जितेंद्र सिवाच और अन्य के फेसबुक एकाउंट खंगाले तो यह बात सामने आई।

विज्ञापन


एयरफोर्स भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सिटी एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना पिछले तीन साल से हरियाणा पुलिस के अलावा रेलवे में भर्ती कराने के लिए एक एकेडमी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तैयारी करा रहा था। हरियाणा, रेलवे पुलिस में भर्ती होने के संबंध में आने वाली तमाम अपडेट फेसबुक पर शेयर करता था। 

21 अप्रैल 2016 को आरोपी ने पोस्ट डाली हुई है कि एक एकेडमी में विशेष बैच शुरू कराया जा रहा है। फिजिकल की भी विशेष तैयारी कराई जाती है। यदि अभ्यर्थी की नौकर नहीं लगती है तो फीस भी नहीं ली जाएगी। एसएचओ ने बताया कि इसके अलावा अन्य भी कई पोस्ट मिली हैं। जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ की जा रही है कि कहीं पहले तो किसी प्रतियोगी परीक्षा में नकल नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन


गिरोह के सरगना जितेंद्र के फेसबुक एकाउंट से पूर्व में हुई रेलवे और पुलिस की भर्ती के संबंध में कई पोस्ट मिली हैं। जांच कराई जा रही है। सरगना और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली और गुरुग्राम में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जगबीर सिंह, एसएचओ, सिटी थाना

यह था मामला
हिसार रोड स्थित श्री कृष्णा ऑनलाइन एकेडमी में एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर करा रहे सोनीपत जिले के धनान निवासी सोमबीर व गन्नौर निवासी हार्दिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये दोनों एकेडमी के साथ लगते अपोलो अस्पताल में बैठकर पेपर दे रहे छात्रों के कंप्यूटर नेटवर्किंग केबल के जरिये रिमोट पर लिए हुए थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब परीक्षा में बैठे सात परीक्षार्थियों के कंप्यूटर एक साथ हैंग हो गए। एयरफोर्स के अधिकारियों और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

सफेदपोशों से लेकर पुलिस के भी मुट्ठी में बंद होने का दावा करता है गिरोह का सरगना 
 एयरफोर्स परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य और सरगना कुछ सफेदपोश और पुलिस के भी मुट्ठी में होने का दावा करते हैं। गिरोह के रिमांड पर लिए गए सदस्यों ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में जुड़े पुलिसकर्मियों और अन्य की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

कभी दिल्ली तो कभी गुरुग्राम मिल रही लोकेशन
पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी गुरुग्राम मिल रही है। पुलिस दिल्ली पहुंचती है तो आरोपी गुरुग्राम, यदि पुलिस गुरुग्राम पहुंचती है तो आरोपी दिल्ली पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें