फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की स्मैक तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, लखनऊ के हाजी का नाम आया सामने

Sat, 24 Nov 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की स्मैक तस्करी के मामले में पुलिस की जांच में लखनऊ के हाजी का नाम सामने आया है। हाजी इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर्ता बताया जा रहा है। जांच के अनुसार हाजी हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में इस तस्करी के नेटवर्क को चला रहा है। इस बात का खुलासा गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सफदर अली ने पुलिस पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


 जांच टीम के अनुसार हाजी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर भारत के राज्यों में फैले नशा तस्करी के कारोबार को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी। आरोपी सफदर अली को पहले से इस तस्करी में गिरफ्तार गांव सिसाय निवासी कुलदीप से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  

जांच में सामने आया है कि सफदर अली व कुलदीप इस तस्करी के नेटवर्क में बिचौलिए का काम करते हैं। आरोपी सफदर अली लखनऊ में हाजी के पास से स्मैक खरीदकर लाता था। वहां से वह हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में छोटे बिचौलियों को आगे बेचता था। इसके बाद कुलदीप जैसे छोटे तस्कर स्मैक की छोटी पैकिंग बनाकर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


इसके अलावा सफदर अली हर बार अपनी तस्करों की टीम को अलग-अलग एरिया में स्मैक सप्लाई के लिए भेजता था, ताकि वह किसी के संपर्क में न आए। पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में लखनऊ के हाजी का नाम सामने आया है, जो हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में इस तस्करी के नेटवर्क को चला रहा है। डील का सारा पैसा हाजी के पास ही पहुंचता है। डील की बीच की कड़ी का काम सफदर अली करता था। अब पुलिस हाजी का पता लगाने के लिए साइबर सेल की सहायता ले रही है, जिसमें हाजी के मोबाइल फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। -विक्रम जोशन, इंचार्ज सीआईए हांसी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें