फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम हत्याकांड के 24 आरोपियों का चालान, अगली पेशी 2 को

Mon, 21 Mar 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर।
विज्ञापन
एसपी आफिस के बाहर धरना लगाए कमेटी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीम हत्याकांड में नामजद सभी 26 आरोपियों को शनिवार न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया। वहां पुलिस ने शिव लाल डोडा और राजा का चालान पेश नहीं किया बल्कि अन्य 24 आरोपियों का चालान पेश किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को तय कर दी। एसपी हरजीत सिंह के अनुसार नामजद शिव लाल डोडा व राजा की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने पर इनका चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, भीम हत्याकांड संघर्ष कमेटी ने पेशी के बाद एसपी आफिस के सामने धरना लगाकर डोडा का चालान पेश करने की मांग की। गत दिवस भीम हत्याकांड संघर्ष कमेटी ने ऐलान किया था कि वे शनिवार को पेशी के दौरान प्रदर्शन करेंगे इसलिए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए। अदालत परिसर में सैकड़ों पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। अदालत परिसर में दंगारोधी वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। डोडा के शराब ठेकाें की सुरक्षा रात से ही पूरी तरह से पुख्ता कर दी गई थी।

इधर भीम हत्याकांड संघर्ष समिति के सदस्य शहर में रोष मार्च निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे और एसपी आफिस के सामने धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरनाकारियों का कहना था कि पुलिस जानबूझ कर डोडा का चालान अदालत में पेश नहीं कर रही। उन्हाेंने ऐलान किया अगर 10 अप्रैल तक डोडा व राजा का चालान पेश नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू कर देंगे। इसके बाद एसपी हरजीत सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही दोनों आरोपियों का चालान पेश कर दिया जाएगा। इस पर
विज्ञापन

समिति ने धरना समाप्त कर दिया।

इसी मामले को लेकर 21 मार्च को संघर्ष कमेटी के सदस्य फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चहल से मुलाकात करके समस्या से अवगत करवाएंगे। इस मौके पर एसपीडी नरेंद्र पाल सिंह वडिंग, डीएसपी अबोहर गुरभेज सिंह, डीएसपी बल्लूआना वीरचंद, थाना प्रभारी बलकार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें