शादी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से लाई नाबालिग को आरोपी युवक ने दुराचार के बाद दो लाख रुपये में बेच दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब देह व्यापार की जगह पहुंचे एक व्यक्ति ने नाबालिग की बात सुनी और उसके परिजनों को सारी जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद नाबालिग के परिजन पश्चिम बंगाल से यहां पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को बरामद करने के बाद आरोपी युवक को उसके घर से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वह उसे मुंबई घुमाने के लिए ले गया
girl raped and sold
- फोटो : demo
जानकारी के अनुसार जुबेर करीब पांच माह पहले पश्चिम बंगाल से नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा कर फरार हो गया। वह उसे मुंबई घुमाने के लिए ले गया। वहां पर आरोपी ने काफी समय उसके साथ दुराचार किया इसके बाद उसे दिल्ली ले आया। दिल्ली में कुछ समय रहने के बाद वह लुधियाना के भामियां कलां इलाके में रहने लगा।
आरोपी ने नाबालिग के साथ दुराचार के बाद उसे देह व्यापार करने वाले के पास दो लाख रुपये में बेच दिया। वहां आए एक व्यक्ति को नाबालिग ने सारी बात बताई तो उसने नाबालिग के परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। वह बुधवार को लुधियाना पहुंचे। एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी।