बुड़ैल जेल के हत्या केस में बंद आरोपी के घर का पता पूछने सेक्टर 27 आए स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति बाप-बेटे से मारपीट करने के बाद दो हवाई फायरिंग कर भाग निकले।
मामला, शनिवार रात 10 बजे का है। घायल बाप-बेटे को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर 26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सेक्टर 27 निवासी राजकुमार का बेटा शिवचरण हत्या के मामले में बुड़ैल जेल में बंद है। राजकुमार शनिवार रात करीब 10 बजे अपने बेटे मुकेश और भिवानी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इतने में स्कॉर्पियो में आए 6-7 लोगों ने राजकुमार से शिवचरण के घर का पता पूछा।
स्कॉर्पियो वाले उस व्यक्ति के जानकार थे, जिनकी हत्या के आरोप में शिवचरण जेल में है। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो वाले मारपीट पर उतर आए और राजकुमार और भिवानी को पीट डाला और हवा में दो गोलियां चला दीं और भाग निकले। राजकुमार और भिवानी को घायल अवस्था में सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर 26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।