मोगा में मोबाइल छीनकर फरार होते सीसीटीवी में कैद लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में चैट या फिर बात करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। खासकर जब आप बाजार या सड़क के किनारे हो। स्नैचर आपके साथ भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मोगा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी लूटपाट व छीनाझपटी की घटनाएं लगातार जारी है। रविवार की सुबह रेलवे रोड पर स्थित एक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठकर अपने मोबाइल पर वहाट्सएप चैटिंग कर रहा था।
इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दो लुटेरों ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गए। पीड़ित ने अपनी बाइक से करीब एक किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन देखते ही देखते भरे बाजार में आरोपी रफूचक्कर हो गए।
रेलवे रोड स्थित इंदर बीज स्टोर के मालिक गगन अरोड़ा ने बताया कि रविवार की सुबह उसने अपनी दुकान खोली थी। दुकान पर कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस पर वह दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठकर अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट कर रहा था। इसी बीच 9 बजकर 24 मिनट पर बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर भगाने लगे।
उसने अपने एक कर्मचारी को साथ लेकर बाइक पर लुटेरों का पीछा भी किया। लुटेरे शाम लाल थापर चौक से होते हुए मजिस्टिक रोड की ओर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज पीड़ित ने थाना सिटी साउथ की पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए