फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा लेने के लिए बहस के बाद तान दी पिस्टल और...

Mon, 17 Feb 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिज्जा लेने को लेकर सेक्टर-35 की मार्केट में दो कार सवारों के बीच बहस हो गई। स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने वरना गाड़ी चालक पर पिस्टल तान दी और उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वरना चालक मोगा निवासी वरुण ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची तो स्विफ्ट गाड़ी सवार युवक भाग चुके थे। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

घटना शनिवार रात करीब 12:45 बजे की है। मोगा निवासी वरुण बंसल सेक्टर-35 की मार्केट से पिज्जा ले रहा था। इतने में स्विफ्ट कार सवार तीन युवक आए और पहले पिज्जा लेने को लेकर उससे बहस करने लगे।
विज्ञापन


वरुण बंसल ने आरोप लगाया कि युवकों ने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी वरना गाड़ी छीनने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें