फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala News: छीनीवाल के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या, चार साल में इसी गांव के दूसरे व्यक्ति की गई जान

Tue, 28 Feb 2023 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

बड़ी संख्या में पंजाब से लोग मनीला जाते हैं। अधिकांश लोग वहां पर फाइनांस का कारोबार करते हैं। इसी साल फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के मोगा के एक कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोगा के 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गिंदरू पैसा कमाने मनीला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव छीनीवाल के नौजवान की मनीला में अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। चार साल में गांव छीनीवाल कलां का दूसरा नौजवान मनीला में मौत का शिकार हुआ है। गांव से मिली जानकारी अनुसार नौजवान कुलविंदर सिंह पुत्र स्व. बलविंदर सिंह पिछले करीब पांच साल से मनीला में रह रहा था। 

विज्ञापन


वहां अज्ञात लोगों ने कुलविंदर सिंह के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। कुलविंदर सिंह के पिता की अभी कुछ समय पहले ही मौत हो हुई है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने ही किया था। छोटे किसान परिवार से संबंधित होने के कारण वह घर की गरीबी दूर करने के लिए मनीला गया था।

पहले दो लोगों की हो चुकी है हत्या
बड़ी संख्या में पंजाब से लोग मनीला जाते हैं। अधिकांश लोग वहां पर फाइनांस का कारोबार करते हैं। इसी साल फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के मोगा के एक कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोगा के 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गिंदरू पैसा कमाने मनीला गया था, जहां लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी थी। इसी गांव के रहने वाले जसविंदर सिंह की भी 2018 में मनीला में गोली मारकर हत्या की गई थी। जसविंदर सिंह भी वहां पर फाइनांस का काम करता था।
विज्ञापन


बरनाला के गांव ठीकरीवाला के नौजवान की कनाडा में मौत
बरनाला के गांव ठीकरीवाला के रहने वाले नौजवान गुरकीरत सिंह की गत दो फरवरी को कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक गुरकीरत का शव सोमवार को उसके पैतृक गांव ठीकरीवाला में पहुंचा, जिसका उसके परिजनों ने गांव वासियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें