फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चियों से करता था रेप, पकड़े जाने पर किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 02 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दो दिन पहले आठ साल की बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना में गिरफ्तार राजिंदर कुमार निवासी बस्ती गुजां ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी फरवरी में आठ साल की बच्ची के अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर  प्रवीण कुमार सिन्हा, एडीसीपी सुडन विजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिन पहले थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर राजिंदर कुमार निवासी बस्ती गुजां को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि राजिंदर कुमार ने फरवरी में भी बस्ती मिट्ठू से एक आठ साल की बच्ची का अपहरण किया था।

एक धार्मिक कार्यक्रम से वह बच्ची को प्रसाद दिलाने का बहाना बनाकर साइकिल पर बैठाकर होशियारपुर रोड पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके कपड़ों से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को अगवा करने वाले ने किया अहम खुलासा

मासूम को अगवा करने वाले ने किया अहम खुलासा
कमिश्नर सिन्हा ने बताया कि राजिंदर कुमार आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और वह मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है। वर्ष 2002 में उसने रिक्शा पर जा रही छह व आठ साल की बच्चियों के साथ भी दुराचार की कोशिश की थी, जिसमें उसको साढ़े तीन साल की सजा हो गई थी।

केस में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और 2007 में उसने तीन साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया, जिसमें राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। केस में 10 साल की सजा हो गई थी। सजा पूरी होने के बाद वह जेल से बाहर आया और फरवरी 2017 में आठ साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें