खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ को जान से मारने की धमकी दी है।
इस धमकी में कहा गया है कि मक्कड़ का हाल भी पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। इस बात की पुष्टि भी मक्कड़ ने की है। मक्कड़ मंगलवार को अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
बब्बर खालसा की ओर से आई धमकी की पुष्टि करते हुए मक्कड़ ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से दी गई धमकी में कहा है कि उनकी ओर से सिख कौम के साथ बहुत बड़ा द्रोह किया जा रहा है। इसे बब्बर खालसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।