फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Fri, 15 Jan 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नंबर के ऑटो बंद कराने के विरोध में चालकों ने गर्वनर हाउस के बाहर धरना दिया। यहां उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। मामला चंडीगढ़ का है। जब चार घंटे धरना और प्रदर्शन करने पर कोई अधिकारी सुध लेने के लिए नहीं आया तो डीजल आटो चालकों ने पंजाब गवर्नर हाउस की तरफ कूच कर दिया।
विज्ञापन


जब चालक चंडीगढ़ आटो वेलफेयर एसोसिएशन (ट्राइसिटी) के नेतृत्व में पंजाब गवर्नर हाउस के लिए बढ़े तो सेक्टर-9 के लाइट प्वाइंट पर पुलिस ने उनको रोक लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी आटो चालकों की पुलिस से झड़प हो गई। जब चालकों ने हंगामा किया तो एसडीएम ईस्ट को मौके पर बुलाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी का कहना है कि प्रशासन ने हरियाणा और पंजाब के नंबर के आटो बंद करवा दिया है जो गलत है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रदूषण का हवाला देते हुए यह कदम उठाने की बात कह रहा है कि जब प्रशासन को पहले सीटीयू की बसें बंद करके उसकी जगह सीएनजी बसें चलाए। आटो चालकों के हंगामे को देखते हुए मौके पर आधे शहर के थाना प्रभारियों को बुलाया लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें