फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लोगों से मिलकर मॉसी करना चाहती थी ऐसा काम, पहले पिलाया जूस फिर...

Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
रेप की कोशिश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मॉसी ने 3 लोगों को साथ लेकर ऐसा काम करना चाहा, जिसने रिश्ते में भरोसे को तोड़ कर रख दिया है। बठिंडा के गांव कांगड़ की एक महिला ने साजिश के तहत अपनी भांजी को भाईरूपा रोड़ फूल स्थित एक खेतों में ले जाकर उसे जूस पिला बेहोश कर तीन लोगों से उसका दुष्कर्म करवाने की कोशिश की। लेकिन महिला किसी भी तरह से भाग निकली।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है आरोपियों ने बेहोशी की हालत में उसके पर्स से 60 हजार रुपये भी चोरी कर लिए है। थाना फूल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसकी मौसी समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

पुलिस काे शिकायत देकर गांव कांगड़ निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उन लोगों ने गांव भदौड़ स्थित एक बैंक से लोन अप्लाई किया था। जिसके पास होने पर मंगलवार वो पेमेंट लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मौसी भपो निवासी गांव संधू खुर्द का फोन आया कि उसकी तबियत खराब है आैर वो उसे डाक्टर के पास ले जाए, परंतु उसने बैंक में होने की बात कहकर उसने मौसी भपो को लेने जाने से इंकार कर दिया, परंतु उसकी मौसी बार-बार उसे फोन कर रही थी। इसके चलते बैंक का काम खत्म करने के बाद मजबूरन उसे सलाबतपुर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में करना चाहा रेप

रेप की कोशिश - फोटो : Demo Pic
वहां उसकी मौसी भपो आरोपी सीरा के साथ खड़ी थी। दोनों उसे मोटरसाइकिल पर बैठा और इधर-उधर घूमते रहे। रास्ते में एक जगह आरोपियों ने उसे जूस पिलाया।  जूस पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह उसे एक गांव की मोटर पर ले गए। वहां पहुंचते ही वह बेहोश होने लगी। पीडि़ता के मुताबिक मोटर पर पहले ही दो ओर व्यक्ति मौजूद थे।

इसके बाद आरोपी सीरा दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मगर वो किसी तरह से वह से बचकर भाग खड़ी हुई। जब वह घर पहुंची, तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके पर्स से करीब 60 हजार रुपए भी चोरी कर लिए, जोकि उसने बैंक से लिए थे। उधर, मामले के जांच अधिकारी एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के बयानों पर उसकी मौसी भपो,सीरा निवासी फूल दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें