फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से वार कर छीने पौने 10 लाख, लोगों ने पत्थर बरसाए तो बैग छोड़कर भागा

Mon, 20 Jul 2020 04:01 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

  • मनीमाजरा में सुबह करीब 11 बजे की घटना, हेलमेट लगाकर पैदल आए लुटेरे ने की वारदात
  • बैंक में पौने 10 लाख रुपये जमा कराने आए थे दो कर्मचारी, लोगों की बहादुरी से बच गई लूट
  • सीसीटीवी की मदद से लुटेरे की पहचान करने में जुटी पुलिस, घायल कर्मचारी को लगे 12 टांके
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सिस बैंक में कैश जमा कराने आए पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तेजधार हथियार से हमला कर एक लुटेरा पौने 10 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गया। भागते लुटेरों पर लोगों ने पत्थर बरसाए तो वह गिर पड़ा और बैग ले जाने में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

मनीमाजरा सर्विस सेंटर के कर्मचारी गिरधारी लाल और जय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वे एक्सिस बैंक में कैश जमा कराने गए थे। बैंक से थोड़ी दूर मोटर साइकिल खड़ी कर वह बढ़े ही थे कि पीछे से पैदल ही आए एक युवक ने तेजधार हथियार से जय सिंह की बाजू पर हमला किया और बैग छीनकर भाग निकला।

पीड़ितों ने शोर मचाया तो पास ही चाय की दुकान करने वाले फूलचंद व बागवानी विभाग का हेड माली शशि तिवारी लुटेरे के पीछे भागे। शशि ने एक पत्थर उठाकर लुटेरे की पीठ में मारा तो वह गिर गया और बैग भी उसके हाथ से छूट गया। लुटेरे ने बैग उठाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। मौली जागरां थाना प्रभारी जुल्दान सिंह का कहना है कि पंप कर्मचारी गिरधारी लाल और जयसिंह की शिकायत पर केस दर्जकर लिया है। 

घायल जय सिंह के हाथ पर लगे 12 टांके
तेजधार हथियार से घायल जय सिंह की बाजू में 12 टांके लगे हैं। जय सिंह ने बताया कि शशि तिवारी समेत अन्य लोगों ने बहादुरी दिखाई, जिस कारण यह लूट बच गई। लुटेरे की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। वह पैदल ही आया था और हेलमेट लगाए हुए था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें