धनास में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की।
पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
धनास पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है