फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों के अपहरण का प्रयास, छह ने कूदकर बचाई जान, एक की बाजू टूटी

Tue, 23 Jul 2019 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रोपड़ जिले के गांव झिंजड़ी के सरकारी हाईस्कूल के कुछ बच्चों को जीप सवार ने अगवा करने की कोशिश की। इस पर बच्चों ने चलती जीप से छलांग लगा दी। इसमें एक बच्चे की बाजू टूट गई, वहीं बाकी बच्चों को भी गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चों रमन सिंह और संदीप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी अप्पर मींढवें, हरविन्दर सिंह पुत्र दयाल चंद गांव अप्पर मींढवें और अमरीक सिंह पुत्र सुभाष गांव लखेड़ ने बताया कि वे चारों अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आ रहे थे। 

इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप जीप से लिफ्ट मांग ली। जीप चालक ने हम चारों को पीछे बैठने के लिए कहा और दो बच्चों को अपने साथ आगे बिठा लिया। जीप चालक ने नई नहर के साथ-साथ श्री कीरतपुर साहिब की ओर अपनी जीप लेकर चला लेकिन गाड़ी हमारे गांव की ओर ले जाने के बजाय कहीं ओर ले जाने लगा। 
विज्ञापन


हमने उससे कहा तो वह कहने लगा कि आगे से भी रास्ता आपके गांव को ही मुड़ता है, इतना कहकर उसने जीप की स्पीड तेज कर दी। काफी आगे जाकर भी उसने गाड़ी नहीं रोकी। गुरुद्वारा मीट्ठासर साहिब की पुली के पास जा कर आगे से एक गाड़ी आ गई, जिस कारण उसको जीप धीरे करनी पड़ी तो हम चारों ने छलांग लगा दी। 

हमें देखकर आगे बैठे दोनो बच्चों ने भी गाड़ी की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी। यह देखकर जीप वाला भाग गया। छलांग लगाने से अमरीक सिंह की बाजू टूट गई, वहीं तीन बच्चों की टांगों, बाजू में चोटें आई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने कहा कि वह घटना संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं और उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें