फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का अपहरण करना चाहते हैं मारपीट के आरोपी

Tue, 19 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 निवासी डीकेवर्धन ने अपने बेटे के अपहरण का प्रयास करने की शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में उन्होंने बताया कि उसका बेटा सेक्टर 37 के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन


स्कूल में किसी ने उनको फोन किया कि कुछ युवक बेटे का अपहरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गार्ड द्वारा पकड़े गए आरोपी युवकों को पूछताछ कर छोड़ दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि इसी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाले जीरकपुर निवासी गुलशन के भांजे की डीके वर्धन के बेटे के साथ मारपीट हुई थी। पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें