फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को जंगल में खींच ले गए चार नकाबपोश

Mon, 24 Feb 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धनास के जंगल में करीब चार अज्ञात युवकों ने एक स्कूली छात्रा के साथ सोमवार दोपहर दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटना के समय नाबालिग स्कूली ड्रेस में नहीं थी और वह अपने स्कूल से घर वापस लौट रही थी। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए।

नाबालिग ने आरोपी युवकों पर पीटने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर धनास पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

सड़क पर आकर युवक उसे जंगल में ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें