फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर हमला

Tue, 15 Apr 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में कांग्रेसी पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ के साले पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी घायल सुखविंद्र सिंह सुखा का पर्स लेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

घटना रविवार देर रात की है। रामदरबार स्कूल के पास सुखविंदर सिंह सुखा पर रामदरबार निवासी रोहित और उसके भाई विकास(बकरा) ने हमला कर दिया।

सुखविंदर को घायल कर दोनों उसका पर्स और उसमें रखे 7500 रुपये भी निकाल कर भाग गए। यह मार पिटाई की घटना पैसे के आपसी लेनदेन की है। घायल सुखविंदर को गंभीर अवस्था में जीएमसीएच-32 में भरती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को रोहित को गिरफ्तार कर पर्स बरामद कर लिया। दूसरा आरोपी विकास अभी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें