फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंट महिला पर डंडों से हमला, गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में गर्भवती महिला पर हमला कर गंभीर रुप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि उसका दूसरा नाबालिक साथी फरार है। 
विज्ञापन


रविवार शाम को डड्ड्माजरा के रहने वाले पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दी कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले दो लड़कों ने उसकी गर्भवती  बहन के साथ छेड़छाड़ की और उस पर डंडों से हमला किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसको जीएमएसएच -16 में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।   वहीं,  दूसरी तरफ मलोया थाने के एसएचओ राम रतन शर्मा का कहना है कि अभी पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। जब मेडिकल रिपोर्ट में पिटाई की वजह से गर्भपात की पुष्टि हो जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। मामले में जसविदंर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,  जबकि उसका दूसरा नाबालिग साथी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें