घर में जबरन घुसकर दिनदहाड़े 2 युवकों ने काम कर रही मां बेटी को पहले जबरन पिलाई जहरीली दवा और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। वारदात पंजाब के सुनाम(संगरूर) का है।
दूर के एक रिश्तेदार ने अपने साथी की मदद से जहरीली दवा पिलाने के बाद दुपट्टे से गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी। जबकि नाबालिग लड़की ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन बेहद गंभीर हालत में लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। लड़की के शरीर में जहर फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं वारदात वाले इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार यहां के वार्ड 17 के अजीत नगर में मजदूर भोला सिंह अपने परिवार समेत किराये के मकान पर रहता है। वीरवार को दोपहर करीब डेढ बजे भोला सिंह की पत्नी पाल कौर तथा बेटी गुरदीश कौर घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान दूर का एक रिश्तेदार अपने एक साथी समेत घर में घुस आया।
झगडा़ व मारपीट करने के बाद दोनों ने अपने साथ लाई कीटनाशक दवा मां तथा बेटी को जबरदस्ती पिला दी। पाल कौर का दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और इसी दौरान गुरदीश कौर ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। शौर मचता देखकर दोनों हत्यारे भाग गए। लडकी ने अपने भाई को फोन किया और उसने तुरंत पहुंचकर लडकी को अस्पताल पहुंचाया।