फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में नकदी से भरा एटीएम ले उड़े बदमाश, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Thu, 09 May 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
विज्ञापन
रोपड़ में बदमाशों ने लूटा एटीएम
विज्ञापन

रोपड़ के मुख्य मार्ग स्थित आईसीआईसीआई बैंक का नकदी से भरा एटीएम लेकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने वेल्डिंग मशीन से एटीएम काटा और फिर व्हीकल रिकवरी वैन की मदद से उखाड़ लिया। करीब दो घंटे में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एटीएम में 9.55 लाख रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी गुरविंदर सिंह ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। 

विज्ञापन


शहर के पुराने बस स्टैंड पर शिवालिक आटोमोबाइल के शोरूम में लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया। गिरोह के शातिर होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर रात को 1.30 बजे के लगभग शोरूम के बाहर आए और करीब 1.53 बजे होंडा सिटी कार से निकले। एक व्यक्ति ने शोरूम के ताले तोड़कर शटर उठाया।

इसके बाद मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मुंह मोड़ दिए और शोरूम के साथ वाली दुकान के चौबारे पर बने घर को बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों ने पहले एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की। असफल रहने पर वेल्डिंग मशीन से एटीएम ही तोड़ दिया। एटीएम भारी होने के चलते बदमाश व्हीकल रिकवरी वैन ले आये और करीब 3.35 बजे के लगभग वैन ही मदद से नकदी से भरा एटीएम लेकर चले गए। शिवालिक आटोमोबाइल शोरूम के मालिक चरनजीत सिंह चन्नी को वारदात के बारे में सुबह करीब पांच बजे के लगभग जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सिटी पुलिस के एसएचओ सुनील कुमार, डीएसपी गुरविंदर सिंह समेत अन्य पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित किए। बताया गया कि वहां किसी के फिंगर प्रिंट नहीं मिल सके। पुलिस ने शिवालिक ऑटो मोबाइल के मालिक चरनजीत सिंह चन्नी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

हिमाचल के परवाणु में भी हुई थी ऐसी वारदात: डीएसपी
डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि इसके पहले हिमाचल प्रदेश के परवाणु में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया है। यह भी उसी गिरोह का काम लग रहा था। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस गिरोह को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया वारदात में प्रयोग की गई व्हीकल रिकवरी वैन नंगल चौक स्थित वासू क्रेन सर्विस की है। 

पुलिस वासू क्रेन सर्विस के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। उसकी दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस के अनुसार साढे़ पांच बजे के करीब रिकवरी वैन को उसी जगह पर खड़ा कर दिया गया, जहां से लाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें