फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीवी पर देखा था पिन फंसाकर रुपए निकालने का तरीका'

Wed, 08 Jan 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम के की-पैड में लोहे की पत्ती फंसाकर पैसे निकालने के मामले में पकड़े गए अजहरुद्दीन और विपिन ने बताया कि उन्होंने एटीएम के की-पैड में पिन फंसाकर रुपये निकालने का आइडिया उन्होंने एक टीवी चैनल पर देखा था।
विज्ञापन


इसी तरीके को उन्होंने आजमाया और चोरी की। गौरतलब है कि सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने सेक्टर-22 के यूको बैंक के एटीएम में लोहे का छोटा टुकड़ा फंसाकर रुपये निकालने वाले दिल्ली स्थित गोबिंदपुर के नेहरू कैंप निवासी अजहरुद्दीन और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उनके पास से चार एटीएम कार्ड और लोहे की पत्ती भी बरामद की। उनकी निशानदेही पर ठगे गए रुपये भी दिल्ली से बरामद कर लिए। आरोपियों ने दस हजार रुपये अपने घर में रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विपिन और जहरुद्दीन के बैंक अकाउंट भी सील करवा दिए। वहीं, ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने भी सेक्टर-22 चौकी पुलिस से संपर्क किया है।

आरोपियों ने यह भी बताया कि वे दोनों वारदात को अंजाम देने दिल्ली से चंडीगढ़ आते थे। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें