फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG, 23 लाख से भरा एटीएम ही ले गए वो

Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/नाभा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा के अलोहरा गेट स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला (एसबीओपी) का एटीएम लुटेरे सोमवार तड़के 23.70 लाख की नगदी समेत उखाड़ ले गए। बाद में पुलिस को संगरूर के एक गांव से खाली एटीएम बरामद हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चौकीदार जीत राम ने अलोहरा गेट से गुजरते समय एसबीओपी के एटीएम से आवाजें सुनीं। पास जाकर देखा तो चार-पांच व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे थे। जीत राम ने तुरंत पुलिस थाने में जाकर इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस हरकत में आती, वारदात हो चुकी थी। लुटेरे एटीएम को नगदी समेत उठा कर ले गए थे। एसपी सिटी के मुताबिक एटीएम में 23 लाख 70 हजार की नगदी थी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत और भी आला अधिकारी मामले की जांच को मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को थाना अमरगढ़ जिला संगरूर के गांव झल से खाली एटीएम बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इसी एटीएम पर लुटे थे 37 लाख

खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एटीएम के पास वाली दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगा था कि लुटेरे इनोवा गाड़ी से आए थे। लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों का सुराग लगा रही थी।

नाभा के अलोहरा गेट स्थित इसी स्टेट बैंक आफ  पटियाला के एटीएम में कैश डालने आई वैन पर तीन अज्ञात लुटेरों ने हमला करके 37 लाख रुपये लूट लिए थे। यह वारदात कुछ महीने पहले की है।

लुटेरों ने कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकरहत्या भी कर दी थी। एसपी सिटी थिंद ने बताया कि पुलिस की ओर से कई बार बैंक प्रशासन को लिखा जा चुका है कि इस एटीएम पर सिक्योरिटी का प्रबंध करे। इसके बाद भी बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा। सिक्योरिटी का प्रबंध तो बैंक वालों को ही करना है। पुलिस की पीसीआर वैन रात में कई बार चक्कर लगाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें