फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ड्यूटी से आधा घंटे पहले अचानक गोली चलने से ASI की मौत, जगरांव में हुआ हादसा

Wed, 27 Jul 2022 01:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

एएसआई कुलजीत सिंह की ड्यूटी रात आठ बजे शुरू होती थी और वह अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले क्वार्टर में देर शाम साढ़े सात बजे के करीब हथियार की अच्छी तरह से जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जगरांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव जनेतपुरा निवासी एएसआई कुलजीत सिंह (50) क्विक रिस्पांस टीम में तैनात था और उनकी ड्यूटी देर रात हथियारबंद गाड़ी पर होती थी। जानकारी के मुताबिक एएसआई कुलजीत सिंह अपने क्वार्टर में मौजूद थे। तभी गोली चलने की आवाज आने पर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाकर देखा तो कुलजीत सिंह को गोली लगी थी। 

विज्ञापन


एएसआई कुलजीत सिंह को गंभीर घायल देख साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जगरांव लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सतविंदर सिंह ने फोन पर बताया कि क्विक रिस्पांस टीम में तैनात सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले अपने हथियारों की अच्छी तरह से जांच करते हैं। इसके बाद ही अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। उनके मुताबिक एएसआई कुलजीत सिंह की ड्यूटी रात आठ बजे शुरू होती थी और वह अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले क्वार्टर में देर शाम साढ़े सात बजे के करीब हथियार की अच्छी तरह से जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी जान चली गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें