फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मास्युटिकल कंपनी मालिक के अरेस्ट वारंट

Tue, 25 Mar 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर सुनील सेकरी को रिश्वत मामले में पकड़वाने के शिकायतकर्ता बदी स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक राजेश दुआ का सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित प्रशांत विहार निवासी राजेश दुआ दो साल से अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। इसके लिए अदालत उन्हें 16 बार पेश होने के लिए समन भेज चुकी है।

अदालत ने सीबीआई को आदेश दिए हैं कि 11 अप्रैल तक शिकायतकर्ता राजेश दुआ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।

बदी स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक राजेश दुआ ने छह सितम्बर 2009 को सीबीआई को शिकायत दी थी कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर राजेश सेकरी ने उनकी कंपनी में 25 अगस्त को छापा मारकर रिकार्ड जब्त किया था।

राजेश दुआ का आरोप था कि जोनल डायरेक्टर उनसे दो लाख रुपये मांग रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर रुपये नहीं दिए तो उनके खिलाफ एनडीपीएस और साइकोट्रापिक सब्सटेंसिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जांच शुरू की और डायरेक्टर ने राजेश दुआ को दो लाख रुपये लेकर दिल्ली बुलाया।

सीबीआई ने दिल्ली में ट्रैप लगाया और डायरेक्टर सुनील सेकरी को दो लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उन पर भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें