फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के नायक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिवार ने कहा- कोई कर रहा था ब्लैकमेल

Tue, 04 Jun 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चंडीमंदिर स्थित कैंट एरिया में बीते शनिवार को आर्मी के एक नायक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिसकर्मियों ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरी जांच में मौत की पुष्टि की गई। नायक राजस्थान निवासी हेमराज (28) है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लेकिन हेमराज के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे को कोई ब्लैकमेल कर रहा था। 

परिवार ने बताया कि उनके बेटे से कोई पैसों की मांग कर रहा था। क्योंकि बीते फरवरी महीने से हेमराज रिश्तेदारों से पैसे मांग रहा था। जब परिजनों ने हेमराज से ऐसा करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका किसी के साथ एक्सीडेंट हो गया था। हेमराज ने परिवार को समझौते के लिए पैसों की जरूरत बताई थी। 
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक हेमराज यह भी कहता था कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है। परिजनों के मुताबिक हेमराज ने किसी के दबाव में आकर खुदकुशी की है। पुलिस ने हेमराज के भतीजे विक्रम की शिकायत पर हेमराज को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में बीते रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि बीते दिनों उन्हें चंडीमंदिर कैंट से एक व्यक्ति के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि हेमराज आर्मी में नायक के पद पर तैनात था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें