फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश... ट्रैक पर रखे करीब 20 बड़े पत्थर, ऐसे टला हादसा

Thu, 16 Mar 2023 06:18 PM IST
ajay kumar अमित जेटली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरपीएफ, जीआरपी और पी-वे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन पटरी पर दौड़ रही ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। इसके बाद एसएसई (पी-वे) मोगा, आरपीएफ के एसआई अलविंदर सिंह और जीआरपी जगरांव के एएसआई सोहन सिंह ने मुल्लांपुर-चौकीमान सेक्शन के बीच ट्राली पेट्रोलिंग कर पटरी की जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना-फिरोजपुर एक्सप्रेस (04463) को बुधवार रात शरारती तत्वों ने पंजाब के मुल्लांपुर के पास पटरी से उतारने की कोशिश की। ट्रेन को डिरेल करने के लिए पटरी पर पत्थर रखे गए थे। झटके महसूस होने पर चालक दल ने ट्रेन को रोका और लुधियाना व मोगा स्टेशन पर कंट्रोल मैसेज कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरपीएफ, जीआरपी और पी-वे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन पटरी पर दौड़ रही ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। इसके बाद एसएसई (पी-वे) मोगा, आरपीएफ के एसआई अलविंदर सिंह और जीआरपी जगरांव के एएसआई सोहन सिंह ने मुल्लांपुर-चौकीमान सेक्शन के बीच ट्राली पेट्रोलिंग कर पटरी की जांच की। आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

इस दौरान चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14613) 1 घंटा 16 मिनट तक मुल्लांपुर, फिरोजपुर-लुधियाना डीएमयू (04626) 1 घंटा 22 मिनट तक चौकीमान और लुधियाना-फिरोजपुर स्पेशल (04635) 1 घंटे तक बद्दोवाल स्टेशन पर रुकी रही। पटरी की जांच और सुरक्षा अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद रास्ते में रुकी ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हालांकि इस घटना के संबंध में गुरुवार सुबह तक मामला दर्ज हो चुका था लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर पड़े थे 15 से 20 बड़े पत्थर
ट्रेन के गार्ड संदीप राणा ने आरपीएफ को बताया कि मुल्लांपुर और चौकीमान के बीच पंडोरी गांव के निकट किलोमीटर नंबर 24/1-3 (गेट नंबर ए-20/21) के पास पटरी पर 15 से 20 बड़े पत्थर पड़े थे। इससे पहले कि चालक दल कुछ समझ पाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी, इसलिए पत्थरों को चीरते निकल गई। हालांकि चालक दल व अंदर बैठे यात्रियों ने झटके महसूस किए लेकिन इससे इंजन और ट्रेन को क्षति नहीं पहुंची है।

ट्रेन में बैठा था आईबी कर्मी, पता चलते ही मची हलचल
जिस ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश हुई, उसमें आईबी का एक कर्मचारी भी बैठा था। ट्रेन रुकने का कारण पता चलते ही आइबी कर्मी ने अपने विभाग को अलर्ट कर दिया। इसके बाद पूरा खुफिया तंत्र हरकत में आ गया। आईबी कर्मी की मौजूदगी के बारे में पता चलते ही उसके साथ संपर्क साधा गया और मामले को दबाने की गुहार लगाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें