फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने के लिए निकले थे दो दोस्त, खेत में खून सने शव मिले

Thu, 30 Nov 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
murder - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए मकबूलपुरा निवासी दो दोस्तों का कत्ल हो गया है। दोनों को तेजधार हथियारों से कत्ल किया गया है। दोनों दोस्त शादी में जाने के लिए घर से मंगलवार शाम गए थे। शव थाना जंडियाला गुरु के अंतर्गत बुधवार सुबह गांव किला महका से गांव फतेहपुर राजपूतां को जाती सड़क पर पंचायती जमीन के पास मिले। बताया गया गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी गली नंबर 6 मकबूलपुरा अमृतसर के साले का बुधवार को शगुन था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम वह अपने दोस्त मंदीप सिंह निक्का पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गली नंबर 5 मकबूलपुरा के साथ घर से कपड़े देने के लिए निकला था। दोनों जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की, पर वे नहीं मिले। बुधवार सुबह गांव छापा राम सिंह निवासी किसान हरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने दोनों दोस्तों के शव किला महका से गांव फतेहपुर राजपूतां को जाती सड़क पर पंचायती जमीन के पास खाली पड़े टिल्ले के पास पड़े देखे। इस पर उन्होंने इसकी सूचना थाना जंडियाला गुरु को दी।

डबल मर्डर की सूचना पाते ही एसएसपी देहाती परमपाल सिंह गांधी, डीएसपी गुरप्रताप सिंह सहोता, एसएचओ हरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पाया कि दोनों के शरीर और गर्दन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। मृतकों की पहचान शवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई। अभी तक डबल मर्डर के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें