मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने 21 मई की रात करीब 11:30 बजे हुई इस वारदात में सुल्तानविंड रोड स्थित राम नगर निवासी रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। उसने पुलिस को बताया था कि उस दिन रात को वे अपने दोस्तों के साथ वेरका बाइपास स्थित गोल्डन गेट के निकट होटल ग्रीन वुड में खाना खाकर बाहर निकले तो वहां बलेनो कार में सवार 3-4 व्यक्ति वहां पहुंचे। कार से दो लोगों ने निकलकर उनकी तरफ फायर करने शुरू कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वेरका बाइपास की ओर भागे।
10 लाख लूटने का मामला सुलझा
एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी कुनाल महाजन उर्फ केशव और भुपिंदर सिंह लाडी से पूछताछ दौरान लूट की दो और वारदातें सुलझाई गई हैं। आरोपियों ने तीन फरवरी 2023 की रात शुभम निवासी नगीना एवेन्यू से पिस्तौल के दम पर 10 लाख रुपये लूटे। आरोपी लाडी और केशव ने परमदलीप उर्फ पम्मा के साथ 16 मई की रात मेडिकल इंन्क्लेव में कांस्टेबल गुरमीत सिंह से बलेनो लूटी थी।
लाडी और केशव पर दर्ज हैं और भी केस
आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ तीन जून 2019 को रामबाग थाना में और 14 मार्च 2021 को सिविल लाइन थाने में 10 जून 2022 को मामला दर्ज है। जबकि आरोपी कुनाल महाजन उर्फ केशव महाजन के खिलाफ रंजीत एवेन्यू थाना में 31 अक्तूबर 2021 को पहले से केस दर्ज है।