पंजाब के अमृतसर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक की हत्या करके टांगें काट दी और शव जला दिया। कस्बा शहबाजपुर के नजदीक गांव कुहाड़का के लापता किशोर का शव जली हुई हालत में नहर के किनारे मिला।
किशोर के परिजनों का आरोप है कि उसके एक लड़की से प्रेम संबंध थे। इसके चलते लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या कर दोनों टांगें काट दीं और फिर नहर किनारे शव जला दिया।
थाना सदर तरनतारन पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी गोइंदवाल व थाना सदर तरनतारन के प्रभारी बलजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।