फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर बनाएं संबंध, गर्भवती हुई युवती

Tue, 14 Nov 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
rape attempt
विज्ञापन
युवक की शर्मनाक हरकत, दोस्त की बहन को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बना लिए। अब वह गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। पड़ाव थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। वहीं युवक भी फरार बताया जा रहा है। पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाले 22 वर्षीय युवती और उसके परिजनों ने सोमवार को एसएचओ को शिकायत सौंपी। थाने में युवती ने शिकायत में कहा कि उसके भाई का एक दोस्त अकसर घर आता था।

इस दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई। युवक से उसकी कई बार मुलाकात भी हुई और मोबाइल भी लेकर दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


उसने जब यह बात युवक को बताई तो शादी करने के बजाए युवक उसे मारने की धमकी देने लगा और शादी से मुकर गया। युवती इस समय चार माह से गर्भवती है। बताते हैं कि पड़ाव थाने में सुबह दोनों पक्ष मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों की आपस में बहस भी हुई। उधर पुलिस ने देर शाम तक मामले में फिलहाल केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें