'हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितना गर्व है, उससे कहीं ज्यादा भाजपा के प्रदेश प्रधान पर शर्म है' ये कहना है छात्रा अमनदीप कौर के परिजनों का।
छात्रा अमनदीप कौर हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर वीरवार को पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के निवास के सामने रोष प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की मदद कमल शर्मा कर रहे हैं, क्योंकि आरोपी जगतार सिंह उर्फ प्रिंस गांव खुशहाल सिंह वाला (रखड़ी) जिला फिरोजपुर ब्लाक समिति का चेयरमैन व भाजपा नेता बलवंत सिंह का बेटा है।
पीड़ितों ने शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर भी धरना देकर देर तक यातायात कुछ ठप रखा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिस पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जबकि कमल शर्मा की सोच बेटी मरवाओ, मैं तुम्हारे साथ हूं।