फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिबः डेरे पर कब्जा करने, सेवादारों को पीटने और 20 तोला सोना लूटने का आरोप

Thu, 10 Sep 2020 11:07 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब

सार

  • डेरा संतगढ़ हरखोवाल के बाबा भगवान सिंह ने कहा- डेरे पर कब्जे का प्रयास किया
  • कैमरे की डीवीआर, 50 हजार रुपये ले गए और तीन सेवादारों का किया अपहरण
  • दूसरे पक्ष ने आरोपों को नकारा, कहा- अदालत का फैसला जल्द उनके हक में होगा
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मटोर स्थित डेरा संतगढ़ हरखोवाल में घुसकर डेरे पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रबंधक बाबा भगवान सिंह ने तीन सेवादारों को पीटने और 50 हजार की नकदी सहित 20 तोला सोना लूटने का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने सीसीटीवी की डीवीआर और तीन सेवादारों के अपहरण का भी आरोप लगाया है। बाबा भगवान सिंह ने बताया कि डेरे के प्रमुख संत बाबा दीदार सिंह जी के स्वर्ग सिधारने से पहले उनको डेरे का प्रमुख बनाया था।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के प्रमुख बाबा मनजीत सिंह को यह मंजूर नहीं हुआ तो पहले 31 मई 2020 को अपने बड़ी संख्या हथियारबंद लोगों के साथ डेरे पर कब्जे की कोशिश की, लेकिन पुलिस को सूचित किये जाने कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और 13 लोगों पर मामले दर्ज किये गए। बाबा भगवान सिंह ने बताया कि मामला अदालत में है। फिर भी बाबा मनजीत सिंह अदालत की तौहीन कर डेरे पर जबरन कब्जा जमाना चाहता है। बाबा मनजीत ने मंगलवार को अलसुबह 4 बजे बाबा 100 से अधिक बदमाशों को भेजकर संतगढ़ हरखोवाल डेरे पर कब्जा जमाने की कोशिश की।

इन बदमाशों ने डेरे के तीन सेवादारों प्रगट सिंह, मनदीप सिंह और सरपंच को पीटा। वहीं जाते समय तीन सेवादारों का अपहरण कर ले गए। उन्होंने कहा कि डेरे में बनी अलमारी को तोड़कर बाबा मनजीत के बदमाश 50 हजार रुपये और 20 तोले सोना जो गुरुद्वारा साहिब के गुंबद पर लगाने के लिए रखा था, अपने साथ ले गए। बदमाश जाते हुए डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए और तीन सेवकों को चंगुल में से छुड़वाया जाए।
विज्ञापन


यह डेरा हमारा है: बाबा मनजीत सिंह
इस बारे में बाबा मनजीत सिंह से बात की तो उन्होंने आरोपों को नकारते कहा कि यह डेरा उनका है। लेकिन स्थानीय पुलिस हमारी जगह बाबा भगवान सिंह का साथ दे रही है। अदालत का फैसला जल्द ही उनके हक में होगा। वही श्री आनंदपुर साहिब के थाना प्रमुख रुपिंदर सिंह ने बताया कि डेरे से संबंधित अदालत में केस चल रहा है, जिस कारण दोनों पक्षों को दस्तावेज के साथ बुलाया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें