फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों पर आरोप लगाकर युवक ने की सुसाइड

Mon, 29 Dec 2014 08:19 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा निवासी एक युवक ने अमृतसर स्थित एक होटल में सुसाइड करने की कोशिश की है। युवक ने चंडीगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवक ने पूरे घटनाक्रम का वर्णन 33 पन्नों में किया है। युवक ने अपने वकील विक्रम सिंह के नाम ये पन्ने छोड़े हैं। फिलहाल युवक गंभीर हालत में अमृतसर स्थित अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। बताया गया है कि युवक कोमा में है।
विज्ञापन


वकील विक्रम सिंह के अनुसार युवक का नाम जयबीर सिंह लोहान है। युवक मूलरूप से गांव-गोयन, तहसील-अलेवा, जींद का रहने वाला है। कुछ सालों से वह चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब कर रहा है।

सेक्टर-8 में वह किराए पर रहता है। यहां उसने एक आई फोन और एक बुलेट बाइक फाइनेंस कराई थी। आरोप है कि फाइनेंसर ने पुलिस से मिलकर उसके फोन और बाइक को कुछ महीनों के बाद खिंचवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने सुसाइड के लिए उकसाया

युवक ने सेक्टर-32 से बाइक खरीदी थी। मामले की उसने सेक्टर-34 के थाने में शिकायत दी थी। लेकिन वहां सुनवाई न होने पर सेक्टर-3 के थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। पत्र में युवक का आरोप है कि मामले में पुलिसकर्मियों ने सहयोग के बजाय सुसाइड के लिए उकसाया।

युवक के वकील विक्रम सिंह के मुताबिक वह तीन दिन पहले किसी से बताए बगैर डायरी छोड़कर अमृतसर चला गया। वहां उसने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद युवक ने जहर की गोलियां खा ली। दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया।

अंदर से जवाब न मिलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएचओ संजीव कुमार के साथ पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस के अनुसार युवक अंदर बेसुध पड़ा था। उसके बेड से जहरीली दवाएं भी मिली हैं। पुलिस ने उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान उसके वोटर आईडी से हुई थी।

एसएसपी चंडीगढ़ डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। जो भी पुलिस कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष के वकील विक्रम सिंह के अनुसार मामले की जानकारी युवक द्वारा लिखी डायरी से मिली है। हम आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आला अफसरों लिखेंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट तक जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें