फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी मां 3 साल से मुझसे करवा रही वेश्यावृत्ति'

Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने अपनी सगी मां पर जबरन वेश्यावृत्ति करवाने और लोगों से संबंध बनवाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। यह घृणित मामला हरियाणा के पानीपत शहर का है।
विज्ञापन


दरअसल शहर की एक कॉलोनी में मां द्वारा एक बेटी को जबरन अनैतिक कार्यों में धकेलने का मामला सामने आया है। पानीपत पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सगी मां पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के साथ संबंध बनवाने की बात कही है।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ बहलाने फुसलाने, दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

'मां उससे वर्ष 2012 से अनैतिक काम करवा रही है'

पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली लड़की ने थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी मां उससे जबरन वेश्यावृत्ति करवा रही है। युवती ने आरोप लगाया कि मां उससे वर्ष 2012 से अनैतिक और घृणित काम करवा रही है।

लड़की ने बताया ‌कि उसकी मां घर में कई लोगों को ला चुकी है जो उसके साथ्‍ा जबरन संबंध बनाते हैं। युवती ने आरोप लगाया कि वो जब भी अपनी मां और लोगों से संबंध बनाने का विरोध करती है तो उसको जान से मारने की धमकी देती है।

थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत लेकर उसका मेडिकल जांच कराकर मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए। पुलिस ने इसमें आरोपी के मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें