फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई सेंटर के लिए जगह दिखाने के बहाने रेप, अकाली सरपंच पर मामला दर्ज

Mon, 29 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बरनाला के गांव सेखा के अकाली सरपंच की ओर से एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बरनाला पुलिस ने अकाली सरपंच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांवो में सिलाई सेंटर खोलकर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं। उसने बताया कि वह गांव कर्मगढ़ में सिलाई सेंटर खोलने के लिए वहां के सरपंच सुखदेव सिंह के घर गई थी। 

पीड़िता उनको गांव में सिलाई सेंटर खोलने के विषय में समझा ही रही थी कि वहां गांव सेखा का अकाली सरपंच गुरचेत सिंह गाड़ी लेकर आ गया। उनकी बातें सुनकर गुरचेत ने भी अपने गांव सेखा में सिलाई सेंटर खुलवाने की बात कही। उसने कहा कि वह सेंटर खोलने के लिए जगह भी उपलब्ध करा देगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक अकाली सरपंच गुरचेत सिंह उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर अपने गांव सेखा ले गया और उसे पहले सिलाई सेंटर खोलने के लिए आंगनबाड़ी सेंटर दिखाया, फिर गांव में घोषणा कराई। उसके बाद उसेऔर जगह दिखाने की बात कहकर गाड़ी में बिठाकर गांव कुंभड़वाल की तरफ खेतों में ले गया। वहां जाकर उसने शराब पी।
विज्ञापन


इसके बाद सरपंच ने महिला को पकड़कर जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने के बाद महिला के बयानों पर अकाली सरपंच गुरचेत सिंह गांव सेखा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें