चंडीगढ़ में बीजेपी नेता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर व्यापारी ने बीजेपी हफ्ता वसूली ने नाम पर धमकी देने का आरोप लगाया। जबकि, पुलिस ने मार्केट कमेटी चेयरमैन की शिकायत पर आढ़ती कवरपाल पर धारा 353, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-26 के आढ़ती कवरपाल सिंह ने बताया कि वह कमीशन एजेंट का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के चेयरमैन और बीजेपी उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी उनका भतीजा धीरज भट्टी और सुपरवाइजर गुरविंदर सिंह दस हजार रुपया हफ्ता देने का दबाव बना रहे थे।
इस संबंध में शनिवार सुबह उसके पास मार्केट कमेटी की ओर से कॉल आया था। उन्होंने कहां कि पैसा नहीं देने पर तुम्हारा लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार रविवार सुबह 9:00बजे बीजेपी उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, धीरज भट्टी और गुरविंदर सिंह दुकान पर आए। उसने आरोप लगाया कि तीनों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसकी पगड़ी उछालकर नीचे गिरा दी।
मौके से पगड़ी हुई चोरी:
शिकायतकर्ता कवरपाल सिंह ने बताया कि जब मामला थोड़ा शांत हुई तो उन्होंने अपनी पगड़ी खोजी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने मौके से उनकी पगड़ी भी चुरा ली। इसके बाद सेक्टर-26 थाने में बिना पगड़ी के करीब दो घंटे बैठे रहे। उन्होंने वारदात के पास पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
झूठा है कवरपाल, मामला दूसरा है: बीजेपी उपाध्यक्ष
वहीं, आरोपी बीजेपी उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने बताया कि कवरपाल झूठ बोल रहा है। दरअसल, उसने कुछ दिनों से दुकान के पास मंडी रास्ते में प्याज इकट्ठा करवा रखा है। इस वजह से व्यापारियों और लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से व्यापारियों ने इस पर इतराज जताया था।
इसके बाद करवापाल सिंह को बोला गया था कि उसको हटवाकर दूसरे स्थान पर रखवा दे। इसी संबंध में बातचीत करने धीरज और गुरविंदर गए थे। लेकिन, कवरपाल सिंह उनसे कहासुनी करने लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर वह दुकान के पास देरी से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कवरपाल इसी वजह से उनके ऊपर झूठा आरोप लगा रहा है। इसके बाद उन्होंने आरोपी कवरपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।