फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी तस्करी नाकाम, 58 किलो चूरा पोस्त के साथ एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से सोनीपत ले जा रहा था चूरा पोस्त की खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से सोनीपत के गांव फरमाना कार द्वारा तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध चूरा पोस्त के साथ दो भाइयों को सीआईए ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत सदर थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। वहीं दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए टीम उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में गांव सिलानी बाईपास रोड झज्जर पर तैनात थी। टीम में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, विजय कुमार, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, सिपाही अमरजीत शामिल थे। चेकिंग के दौरान कार रेवाड़ी की तरफ से आती दिखाई दी, जिसे शक होने पर रुकवाया गया। 

गाड़ी में स्वार दो युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे जगदीप और प्रविंद्र गांव फरमाना जिला सोनीपत के निवासी हैं। इस दौरान जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी से दो कट्टे बरामद किए गए, जो कि चूरा पोस्त से भरे थे। चूरा पोस्त से भरे दोनों कट्टों का वजन करने पर 58 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त पाया गया। अवैध रूप से तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में चूरा पोस्त से भरी गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सगे भाई हैं दोनों आरोपी
मध्यप्रदेश से तस्करी कर सोनीपत जिले के गांव फरमाणा ले जाने वाले दोनों आरोपी सगे भाई हैं। जगदीप भारतीय वायुसेना में तैनात है। दोनों ही भाइयों का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में जगदीप ने बताया कि वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के पास बने एयरफोर्स स्टेशन में इन दिनों तैनात है। एयरफोर्स में उसकी करीब 13 वर्ष की सर्विस हो चुकी है। वहीं वह इस समय फरलो पर चल रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें