फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल में फिर दरिंदगी, घर के बाहर से नाबालिग को उठाकर गैंगरेप

Sun, 21 Aug 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई/सोनीपत
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
मुरथल में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने मामला सामने आया है। जहां 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के पास छोड़ गए। लड़की की मां की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मुरथल निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने शिकायत दी है कि रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक बिजली चली गई। इस पर गर्मी के कारण उसकी बेटी घर के बाहर गेट के पास आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान गांव का कुलदीप व सुमित मोटरसाइकिल पर आए और उसकी बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसका अपहरण कर खेत में ले गए।

आरोपी कुलदीप उसकी बेटी को अपने खेत में बने कमरे में ले गया और वहां पर दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी देर रात करीब डेढ़ बजे उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले आरोपियों ने उसकी बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

 
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सतबीर ने बताया कि गांव मुरथल की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें