फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर छात्रा पर फेंका तेजाब

Wed, 02 Apr 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के पिता की करीब सात वर्ष पहले, जबकि मां की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी। किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ रही है और दादी व चाचा के साथ रहती है। कुछ दिनों से हरिंदर नामक युवक छात्रा को तंग कर रहा था और उसके साथ शादी करने के लिए दबाव भी बना रहा था। बुधवार को उसका पेपर था और वह हलवारा से पेपर देकर अपने चाचा के साथ घर लौटी थी।
विज्ञापन

पीठ पर तेजाब फेंक भाग निकला आरोपी

चाचा ने उसे घर के बाहर उतार दिया और किसी काम से बाजार चले गए। इसी दौरान आरोपी छात्रा का पीछा करते हुए घर तक आ गया। छात्रा जब घर में दाखिल हो रही थी, तभी आरोपी ने उसकी पीठ पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसने पर चीखने लगी। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोग पीड़िता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा 15 से 20 प्रतिशत तक झुलसी है।

पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो बच सकती थी छात्रा

थाना जोधा की पुलिस ने गांव फल्लेवाल निवासी हरिंदर सिंह, उसके पिता दलजीत सिंह और मां किरणदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

पीड़िता की दादी ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह ही थाना जोधा में शिकायत दी थी कि आरोपी युवक उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा है और उनकी बेटी पर तेजाब से हमला भी कर सकता है। मामले में डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अन्य की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

चार महीने में तेजाबी हमले की तीन वारदात

लुधियाना जिले में पिछले चार महीने में तेजाबी हमले की तीन वारदात हो चुकी हैं।
- 7 दिसंबर को लुधियाना में बरनाला में रहने वाली हरप्रीत कौर पर तेजाब फेंका गया था।
- 31 मार्च को रात को खन्ना में एक युवती पर छत पर तेजाब फेंक दिया था।
- 02 अप्रैल को हलवारा के रायकोट में पेपर देकर आ रही छात्रा पर युवक ने तेजाबी हमला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें