फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दांत का इलाज कराया, फिर डॉक्टर को पीटा

Tue, 29 Jul 2014 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने दांतों के डॉक्टर से पहले इलाज करवाया। जब डॉक्टर ने पैसे मांगे तो उसने डॉक्टर को ही पीट दिया। थाना फेज-11 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सेक्टर-66 निवासी अजय पाल सिंह के रूप में हुई है। इस संबंधी फेज-10 निवासी डॉ. रमनदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-66 में उसकी दशमेश डेंटल नाम से क्लिनिक है।

जहां पर मंगलवार को आरोपी अपनी दाड़ निकलवाने के लिए आया। इलाज से पहले उसने आरोपी को सारी बातें बता दी थी। इसके बाद आरोपी इलाज करवाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन जब उसने उसकी दाड़ निकाल दी। साथ ही दांत भी सही कर दिए। फिर पैसे देने की बारी तो आरोपी आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


साथ ही कहने लगा कि वह बाद में भुगतान कर देगा। जब उसने पैसे लेने के लिए दवाब बनाया। तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने शोर मचा दिया। तभी आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें