मौलीजागरा की एक 24 वर्षीय युवती ने सोमवार को सुखना लेक में छलांग लगा दी। पीसीआर जवानों ने उसे तत्काल सुरक्षित निकाल लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंपा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार करीब पांच बजे युवती एक युवक के साथ लेक पर आई थी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवक चला गया। उसके जाते ही युवती ने लेक में छलांग लगा दी।
सैर कर रहे लोगों ने शोर मचाया और पीसीआर जवान युवती को बचाने के लिए दौड़े। सेक्टर 3 थाना प्रभारी हरजीत कौर ने बताया कि युवती को कोई घरेलू परेशानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।