चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मोहाली पुलिस ने
मंगलवार को एक अफगान नागरिक को काबू किया है। आरोप है कि उसका पासपोर्ट
एक्सपायर हो चुका था। जबकि उसका वीजा वर्ष 2010 में खत्म हो चुका है।
जांच
में उसके अन्य दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। आरोपी की पहचान मसूद निवासी
काबुल (अफगानिस्तान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर 14, 14ए फॉरेन
एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह
भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी
के मुताबिक, 2009 में आरोपी भारत आया था। दिल्ली में उसके भाई और बहनें
रहतीं हैं। उनके पास ही वह रहता था। पता चला है कि आरोपी दसवीं तक पढ़ा और
हिंदी व अंग्रेजी अच्छी तरह से जानता है। दो दिन पहले वह अपने साथियों के
साथ साबुन बनाने वाली एक मशीन खरीदने के लिए यहां आया था।
अफगान दूतावास को दी सूचना, गाइड का काम करता है युवक
इसके बाद वह मंगलवार दोपहर ढाई बजे जैसे ही मुंबई जाने वाली फ्लाइट में
सवार होने पहुंचा तो एयरपोर्ट के मुलाजिमों ने उसके दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान पता चला कि उसका वीजा वर्ष 2010 में खत्म हो चुका है। और न हीं
उसने अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक
मसूद गाइड का काम करता है। वह इन छह सालों में भारत के कई राज्यों में घूम
चुका है। वहीं, मोहाली पुलिस ने अफगान दूतावास को इस संबंध में सूचित कर
दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मसूद से पूछताछ कर रही है
कि वह पंजाब में कहां-कहां गया था।
किस कंपनी से वह मशीन लेने आया
था। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के अन्य राज्यों को भी इस संबंध में सूचना
दे दी है। बता दें कि जब से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ है तब से
यह पहला मौका है कि कोई विदेशी नागरिक इस तरह गिरफ्तार हुआ है।
पठानकोट हमले के बाद से है अलर्ट
कुछ
समय पहले पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही पंजाब में हाई
अलर्ट है। वहीं, एयरपोर्ट की सुरक्षा में स्पेशल कमांडो दस्ता लगाया गया
है। इसके अलावा एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क पर स्पेशल चेकपोस्ट लगाए जाते
हैं, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट तक न पहुंच सके।